Turkartटूरकार्ट

यमुनोत्री में घूमने की जगहें

यमुनोत्री उत्तरकाशी जिले, उत्तराखण्ड राज्य में समुद्रतल से 3235 मी० ऊँचाई पर स्थित वह स्थान है जहाँ से यमुना नदी निकलती है। यह देवी यमुना का निवास स्थल भी है। यहाँ पर देवी यमुना का एक मंदिर है। यह एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ भी है और चार छोटे धामों में से एक है।

यमुनोत्री और आसपास घूमने की 6 जगहें, सबसे मशहूर पहले। रास्ते के लिए किसी जगह पर टैप करें, या Turkart से दिन-ब-दिन प्लान बनवाएँ।

यमुनोत्री की यात्रा प्लान करें (मुफ़्त)

  1. 1
    Govind Pashu Vihar National Park

    गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य भारत के उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित है। सन् 1955 में यह एक वन्यजीव अभयारण्य के तौर पर स्थापित किया गया था लेकिन बाद में इसे राष्ट्रीय उद्यान में बदल दिया गया।

  2. 2
    Yamunotri Temple
  3. 3
    स्वर्गारोहिणी पर्वत शिखर

    स्वर्गारोहिणी उत्तर भारत में हिमालय पर्वतमाला का एक पर्वत शिखर है। यह उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी जिले में आता है। यह गढ़वाल हिमालय के सरस्वती रेन्ज का एक पर्वत पुंजक या समूह है जो गंगोत्री शिखर समूह के पश्चिमी ओर पड़ता है।

  4. 4
    बन्दरपूँछ

    बन्दरपूँछ पश्चिमी हिमालय की एक चोटी का नाम है। यह चोटी भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। यमुना नदी का उद्गम क्षेत्र बन्दरपूँछ के पश्चिमी यमनोत्री हिमनद में है।इसकी ऊँचाई 6320 मीटर है।

  5. 5
    डोडीताल

    डोडीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित एक मीठे पानी की पर्वतीय झील है। यह 3,657 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से अस्सी गंगा नदी निकलती है, जो आगे भागीरथी नदी में विलय हो जाती है।

  6. 6
    Kalanag